कोलकाता , अप्रैल 19 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस उन्होंने कहा कि पिच सूखी दिख रही है और इसके दूसरे पारी में अधिक टर्न होने की उम्मीद है इसी वजह से वह पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हार या जीत के कारण हमारी रणनीति नहीं बदलेगी। हेटमायर और बृजेश की वापसी हुई है। तुषार और ड्रे प्रिटोरियस आज नहीं खेल रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते और अब उनके गेंदबाज लय में वापस आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज केकेआर में कोई बदलाव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित