चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 458 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार मध्य रात्रि को थानाधिकारी भूपालसागर रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान बबराना से बूल रोड पर एक वाहन आते देखा। पुलिस को देखकर चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए गाड़ी को भगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को पंचर करके रुकने पर मजबूर कर दिया। इस पर चालक गाड़ी को बूल गांव के बाहर छोड़कर खेतों की तरफ झाड़ियां में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित