जयपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में 37.81 लाख बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को यहां विद्युत भवन में स्मार्ट मीटरिंग, बिजली छीजत में कमी और गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति की की गई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटरिंग से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिल रही है।
उन्होंने आरडीएसएस योजना में बिजली छीजत कम करने के लिए और प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में तकनीकी और वाणिज्यिक लॉस अधिक हैं, वहां फीडर सुधार और सघन निगरानी की जाए।
लॉस रिडक्शन के तहत आरडीएसएस योजना में 33 केवी के 179 नए जीएसएस बनाए गए हैं। जिससे संबद्ध क्षेत्रों में वोल्टेज की समस्या दूर हुई है। इसी प्रकार ट्रिपिंग कम करने तथा लोड बैलेसिंग के लिए 60 प्रतिशत फीडरों का विभाजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित