जयपुर] , सितंबर 14 -- राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी हैं और अब तक घोषित परिणामों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 979 सदस्यों की जीत के साथ सबसे आगे हो गई है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार दस नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं की मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई और इसके बाद धीरे धीरे चुनाव नतीजे घोषित होने लगे, जिसमें पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक भाजपा के 979 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के 793 , निर्दलीय 453 , भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पांच, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चार एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) चार पार्षदों ने अब तक अपनी जीत हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि 309 निकायों में 38 हजार 889 उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। दो चरणों में 10167 वार्डों के लिए मतदान हुआ जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित