, Sept. 21 -- श्री शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित राजस्थान के संकल्प की जीत है। राजस्थान सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में संकल्प पत्र में किये गये वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को लंबे समय से लंबित जल समझौतों का लाभ मिला है। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, नर्मदा जल समझौता सहित विभिन्न जल परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की पेयजल और सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में भी राजस्थान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। किसानों, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जयपुर में मेट्रो विस्तार, रिंग रोड सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में आधारभूत ढांचे के विकास के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास का संकल्प पत्र लेकर नगर निकाय चुनाव में जनता के बीच गई थी और सरकार नगर निकायों में किए गए विकास के सभी संकल्पों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार के विकास कार्यों पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि देश में प्रधान सेवक तो प्रदेश में वह बतौर सेवक सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता की संवेदनाओं से जुड़ें और उनके सुख-दुख में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहरी हो या ग्रामीण, हर क्षेत्र में जनता से जुड़कर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। राजस्थान की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को झुककर प्रणाम करते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत और राजस्थान विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित