बारां , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में बारां जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में 179.06 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल उपनिरीक्षक गंभीर सिंह कसाना के नेतृत्व में गश्त कर पर था उसी दौरान खजूरिया की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो लोग आते दिखायी दिये। पुलिस वाहन को देखकर से लौटने लगे तो पुलिस दल ने उन्हें रोक लिया और उनकी तलाशी ली तो उनके पास 179.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये बतायी गयी है।
उन्होंने बताया कि उनकी पहचान विनोद (33) और गोविंद (38) के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित