जयपुर , जुलाई 15 -- राजस्थान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने एक हजार मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित करने का नया कीर्तिमान बनाया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत राज्य में अब तक 2 लाख 65 हजार से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं, जिससे राज्य की कुल स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 1001.57 मेगावाट तक पहुंच गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित