जयपुर , सितंबर 20 -- राजस्थान राज्य की दूसरी सेना भर्ती रैली शनिवार को जोधपुर में सम्पन्न हो गई जबकि अगली भर्ती रैली एक अक्टूबर से सीकर में आयोजित की जाएगी।

रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर द्वारा नौ जिलों में अग्निवीर (पुरुष) के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली का आयोजन राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में एक से 19 सितम्बर तक किया गया था। इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती रैली भी 19 सितम्बर को जोधपुर में आयोजित की गई।

इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिन्होंने राजस्थान के युवाओं की विशिष्ट गुणों-उल्लेखनीय उत्साह, देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन किया l रैली में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित