अलवर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह गिरोह अलवर बायपास पर स्थित दुकानों को निशाना बनाकर रात के समय गैस सिलेंडर एवं अन्य सामान चोरी करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार और जयभगवान उर्फ डीके निवासी खैरथल तिजारा जिले के रूप में हुई है।

गत नौ फरवरी को पीड़ित दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित