बारां , जुलाई 23 -- राजस्थान में बारां जिला पुलिस ने जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन नाकाबंदी के दौरान शांति भंग की आशंका में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी एवं वृत्ताधिकारी अटरू रामानंद यादव की देखरेख में थाना कवाई अधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने कवाई, भगवानपुरा, शेखापुर और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जमीन संबंधी विवादों एवं आपसी लड़ाई- झगड़े की घटनाओं को देखते हुए शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर अलग-अलग मामलों में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके संबंधित न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित