राजस्थान सेवा अभियानउदयपुर , सितम्बर 15 -- राजस्थान में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान'को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार ने मंगलवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को अभियान की प्रारंभिक जानकारी, उद्देश्य और लक्ष्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना और आमजन, किसानों, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 प्रमुख कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी। इसी दिन रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। 'मेरे सपनों का भारत चित्रसेवा' गतिविधि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगी। 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 25 सितंबर और शहरी क्षेत्र में 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गतिविधियां होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित