जयपुर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को राज्यभर में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) गायत्री राठौड़ ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 203 रक्तदान शिविरों में 5,850 से अधिक रक्तदाताओं ने शिरकत की और 5,921 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इन शिविरों में आमजन, युवाओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक शामिल होते हुए रक्तदान किया।

श्रीमती राठौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान के माध्यम से राज्य में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित