जयपुर , जून 19 -- राजस्थान की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुधारने और वीआईपी कल्चर के नाम पर हुड़दंग एवं नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को सबक सिखाने के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 दिन में एक लाख 24 हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की हैं।

पुलिस महानिदेशक (यातायात) अनिल पालीवाल ने बताया कि गत चार जून को शुरु किए गए इस अभियान के तहत 18 जून तक 15 दिनों में पुलिस ने एक लाख 24 हजार 384 वाहनों के खिलाफ बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की है और अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म के खिलाफ की गई, जिसमें 46 हजार 958 चालान किए गए। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिह्न के 31 हजार 961, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिह्न एवं लेखन के 17 हजार 209, वाहनों की बॉडी एवं चेसिस में अवैध परिवर्तन के 12 हजार 232, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 9271 तथा प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न के 6753 मामलों में कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित