जयपुर , मार्च 21 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने फलोदी के भीखमकोर में बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि गृह विभाग संभाले हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
श्री गहलोत ने शनिवार रात कहा कि फलोदी के भीखमकोर में बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। पिछले दो साल में मारवाड़ की शांति को अपराधियों की गोलियों की गूँज ने भंग कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित