जयपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत प्रथम चरण में 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी हैं और अपराह्न एक बजे तक 45 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 16 जिलों अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़ , जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही एवं उदयपुर की 104 पंचायत समितियों की 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हुआ और पहले तीन घंटों में मतदान करीब 20 प्रतिशत हो गया था।

इसके बाद अपराह्न एक बजे तक मतदान 45 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस दौरान फलौदी जिले की देचू पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 64.25 प्रतिशत एवं सबसे कम राजसमंद जिले की दिलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 29. 62 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित