जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जयपुर जिले के लिए आईएएस नारायण सिंह को निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रभारी अधिकारी पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि आमजन पंचायतीराज आम चुनाव के संदर्भ में अपनी परिवेदनाओं एवं शिकायतों के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक नारायण सिंह से उनके सर्किट हाउस जयपुर पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित