जयपुर , फरवरी 26 -- राजस्थान में तीन दिन से चल रही निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद गुरुवार रात समाप्त कर दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निजी बस ऑपरेटरों के संगठन और सरकार के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया और कहा गया कि सरकार ने कुछ मांगे मानी है और कुछ पर विधानसभा सत्र के बाद कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में तीन दिन में हजारों प्राइवेट बसें बंद रही जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए। हड़ताल के कारण कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राजस्थानी फंसे रहे। होली पर्व और सीकर जिले में प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर मेले के चलते भी हड़ताल के दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित