जयपुर , सितंबर 09 -- राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में बुधवार को 162 निकायों में चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और शाम छह बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान करने के आखिरी समय छह बजे तक 72.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक मतदान केन्द्र पहुंच गये मतदाताओं का मतदान छह बजे बाद तक भी जारी रहा और मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना हैं।
इस दौरान इन निकायों के कुल 57 लाख 52 हजार 280 मतदाताओं में 41 लाख 46 हजार 667 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इस दौरान सर्वाधिक 91.98 प्रतिशत मतदान प्रतापगढ जिले में अरनोद नगरपालिका चुनाव में हुआ जबकि चित्तौड़गढ नगरपरिषद चुनाव में सबसे कम 61.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भीलवाड़ा जिले की बीगोद नगरपालिका में 91.49 एवं धौलपुर जिले की सैपुऊ नगरपालिका में 90.77 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करीब सौ निकायों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
इस दौरान अलवर नगर निगम के चुनाव में 64.60, भरतपुर नगर निगम में 73.13, भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में 62.71 एवं बीकानेर नगर निगम चुनाव में 68.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित