जयपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजसमन्द में चिकित्सक (कनिष्ठ विशेषज्ञ सामान्य सर्जरी) डॉ पंकज जैन को 1,300 रुपए, बाड़मेर जिले के पटवार मंडल ईटादा के पटवारी संजय कुमारी मीणा को 15,000 रुपए और ब्यावर में हैड कांस्टेबल एवं दलाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविंद गुप्ता ने सोमवार को बताया कि का राजसमंद में आरके राजकीय चिकित्सालय में परिवादी के लड़के की आंख के पास गांठ का ऑपरेशन के नाम पर डॉ पंकज जैन को परिवादी से दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि इसी तरह बाड़मेर जिले की धनाऊ तहसील के ईटादा पटवार मंडल के पटवारी संजयकुमार मीणा को ईटादा गांव में स्थित कृषि भूमि में से दो भाईयों द्वारा भूमि कॉमर्शियल कन्वर्जन कराने के किये ऑनलाईन आवेदन पर तहसीलदार धनाऊ से मौका जांच कर रिपोर्ट पेश करने की एवज में परिवादी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा एसीबी ने ब्यावर में ब्यावर सदर थाने के हैड कांस्टेबल रामाकिशन एवं दलाल कानाराम को परिवादी से सम्बन्धित परिवाद में राजीनामा कराया जाकर राजीनामा के नौ हजार के अतिरिक्त 8,000 रुपए की रिश्वत परिवादी से दलाल कानाराम को दिलवाये गये जो रिश्वत राशि कानाराम द्वारा एसीबी टीम को देखकर अपने परिचित राहुल काठात को दी जो रिश्वत राशि लेकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है जबकि रामाकिशन एवं दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित