जयपुर , अगस्त 03 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले करीब पचास दिनों में प्रदेशभर में 11 हजार से अधिक शहरी सेवा शिविरों का आयोजन हुआ।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर में गत 12 जून से 30 जुलाई तक शहरी क्षेत्रों में 11 हजार 479 शिविर आयोजत किए गए। जिनके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करायी गई। इस अवधि के दौरान 53 हजार 78 पट्टे जारी, 18 हजार चार नाम हस्तांतरण तथा 8 हजार 644 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण किया गया वहीं एक लाख 32 हजार 722 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 20 हजार 900 पीएम स्वनिधि ऋण आवेदन तथा 48 हजार 504 विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

इसके अलावा शहरों को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में इन शिविरों में 85 हजार 767 स्ट्रीट लाइटों का सुधार, 27 हजार 284 नई स्ट्रीट लाइट, 34 हजार 675 कचरा संभावित केंद्रों का उन्मूलन किया गया। शिविरों में पालनहार योजना में 15 हजार 500 सत्यापन किए गए हैं।

राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो तथा कोई भी पात्र इससे वंचित नहीं रहे। इसी सोच के अनुरूप सेवा शिविरों की पहल अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक साबित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित