बारां , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में बारां जिले में शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों और रामधुुन का गायन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करके गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया है। साथ ही स्वच्छता में ईश्वर का वास बताते हुए सभी को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लोगों को गांधीजी के जीवन दर्शन और सत्य-अहिंसा के मूल्यों को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित