अलवर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के तहत जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी साइबर ठग अकरम मेव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी साइबर ठगी के मामलों में लंबे समय से फरार था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित मुकेश जाटव, अल्ताफ उर्फ अल्ली और वाजिद मेव को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी से जुड़े मामलों में वांछित थे। पुलिस दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सूचनाएं संकलित की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित