हनुमानगढ़ , फरवरी 28 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर करीब चार हजार लीटर लाहन नष्ट किया।

जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने शनिवार को बताया कि इस दौरान आठ कच्ची भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दो मामले दर्ज किए गए और 10 पेटी देसी शराब भी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न गांवों में की गई, जिसमें गंगागढ़, गंगाघाट, देबूघाट, नवां नहर और अमरपुरा जैसे क्षेत्र शामिल थे। दल ने अचानक दबिश देकर अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया को रोक दिया।

श्री पटावरी ने बताया कि जिले में हथकढ़ शराब के निर्माण और अवैध बिक्री को रोकने के लिए लगातार दबिश और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित