उदयपुर , मार्च 17 -- राजस्थान में आबकारी विभाग की ओर से अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 16 से 31 मार्च तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर वॉश, भट्टियां नष्ट करते हुए अवैध मदिरा को जब्त किया गया।

विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निदेशानुसार चलाये गये इस अभियान के तहत प्रदेश में करौली जिले में हिण्डौन सिटी के तहत तिघरिया में पड़त दुकान में अवैध रूप से देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री करने पर संचालक बिपेन्द्र एवं अन्नु के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित