भीलवाड़ा , मई 27 -- राजस्थान में बिजौलियां उपखंड क्षेत्र के नयानगर गांव में कथित अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष के बाद बुधवार को आदिवासी भील समाज के लोगों ने एकत्रित होकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर हो रहे अवैध खनन को तुरंत रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित