भीलवाड़ा , मार्च 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला विशेष दल (डीएसटी) ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन जब्त की हैं। डीएसटी सूत्रों ने बताया कि दल ने तड़के जीवा का खेड़ा गांव के पास दबिश दी, जहां से अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित