जयपुर , मार्च 03 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि चूरू में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ध्यान देना चाहिए।
श्री गहलोत ने अपने बयान में कहा कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों समेत सभी को डरा दिया है। उन्होंने कहा कि कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी कोई और स्थान, राजस्थान में इस प्रकार से बेखौफ होकर हत्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित