जयपुर , मार्च 30 -- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया जायेगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 31 मार्च को प्रातः दस बजे जारी करेंगे।
श्री दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित