कोटा , सितम्बर 16 -- राजस्थान में राजस्थान भूगोल परिषद् का 52वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 सितम्बर तक कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित किया जायेगा।

कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो बीपी सारस्वत ने बुधवार को बताया कि भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएसएसआर), नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय 'विकसित भारत 2047: विकसित भारत के लिए रूपरेखा- एक भौगोलिक दृष्टिकोण' रखा गया है।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के करीब 500 विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन आज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित