श्रीगंगानगर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में राजस्थान बार काउंसिल के करीब आठ वर्ष बाद हो रहे चुनाव को लेकर श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के बार संघ सहित जिले के छह अन्य बार संघों ने मतदान की तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ शुरू कर दी हैं।
सहायक चुनाव अधिकारी (बीसीआर) राजेश गुंबर ने सोमवार को बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। श्रीगंगानगर बार संघ के मुख्य सभागार और ई-लाइब्रेरी में दो मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं जबकि पदमपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, सूरतगढ़ और सादुलशहर में एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं , जहां 22 अप्रैल को अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित