भरतपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते अपने परिवार से अलग रह रहे एक बुजुर्ग को पुलिस ने मानवीय पहल करके पुनः उनके परिवार से मिलाकर घर वापसी करायी है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सोमवार को बताया कि कोनेसा गांव निवासी तीन पुत्रों के पिता बुजुर्ग नथुआ राम मीना पारिवारिक अनबन के चलते पिछले कुछ समय से अपने परिवार से अलग रह रहे थे। मामले के सामने आने पर धौलपुर पुलिस ने संवेदनशील पहल करते हुए 'एकल बुजुर्ग' को परिवार का साथ दिलाकर उनकी सम्मानपूर्वक घर वापसी करायी।
पुलिस के मार्गदर्शन के बाद परिजनों ने पिता की पूरी देखभाल करने, उनका सम्मान बनाए रखने और भविष्य में किसी प्रकार की उपेक्षा नहीं होने देने का पुलिस के समक्ष आश्वासन दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित