भरतपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में सरकारी विद्यालयों में एक अक्टूबर से प्रस्तावित समय परिवर्तन 16 अक्टूबर तक टाल दिया गया है।
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर तक विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तय था, लेकिन शिक्षक संगठनों ने गर्मी और उमस के कारण समय बदलने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित