अलवर , अप्रैल 24 -- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निरंकारी बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज के बलिदान दिवस 'मानव एकता दिवस' पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करके रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की।
श्री शर्मा ने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में निरन्तर बढती भूमिका विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है।
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित