अलवर , मई 06 -- राजस्थान के दो पावर लिफ्टर खिलाड़ियों का चयन एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

चीन में आयोजित होने वाली एशियन सब जूनियर एवं जूनियर क्लासिक एंड इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2026 के लिए भारतीय टीम में 93 किलोग्राम भार वर्ग में डीग के योगेंद्र सोगरवाल एवं 120 किलोग्राम भार वर्ग में अलवर के जितेंद्र शर्मा ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता नौ मई से 15 मई तक वहां के हैनान प्रांत में आयोजित होगी। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित