जयपुर , अप्रैल 30 -- आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा। लगातार तीन हार झेल चुकी डीसी को पिछले दो मैचों में बेहद करारी हार मिली है। टीम अब आत्मविश्वास वापस हासिल करके अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। पिछले तीन में से दो मैच जीत चुकी आरआर की लय अच्छी चल रही है और वे इसे ही जारी रखना चाहेंगे। राजस्थान नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली आठ मैचों में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। राजस्थान जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुँच जायेगी। दूसरी तरफ एक और हार दिल्ली की उम्मीदों पर करारा प्रहार करेगी।

डीसी टॉप ऑर्डर बनाम जोफ़्रा आर्चरइस सीजन पावरप्ले में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर के सामने डीसी का मज़बूत टॉप ऑर्डर एक बड़ी चुनौती पेश करेगा, ख़ासकर केएल राहुल और नितीश राणा के रूप में। टी20 क्रिकेट में राहुल ने आर्चर के ख़िलाफ़ 9 पारियों में 96 रन बनाए हैं, सिर्फ़ 2 बार आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 135 रहा है। वहीं राणा का रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं है। आईपीएल में आर्चर के ख़िलाफ़ 4 पारियों में वह सिर्फ़ 9 रन बनाकर 2 बार आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 69 का रहा है।

क्या डीसी डेथ ओवर्स के लिए कुलदीप का एक ओवर बचाकर रखेगी?कुलदीप यादव का रिकॉर्ड RR के फ़िनिशर्स डॉनोवन फ़रेरा और दासुन शनाका के ख़िलाफ़ काफ़ी अच्छा रहा है, ऐसे में डीसी उनके ख़िलाफ़ डेथ ओवर्स में कुलदीप का एक ओवर बचाकर रख सकती है। फ़रेरा ने कुलदीप के ख़िलाफ़ टी20 में 3 पारियों में 15 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 167 है। वहीं शनाका ने 5 पारियों में 21 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए और उनका स्ट्राइक रेट 100 रहा है।

ओपनिंग पार्टनरशिप में साफ़ अंतरदोनों टीमों की ओपनिंग साझेदारियों में इस सीजन साफ़ अंतर देखने को मिला है। आरआर की ओपनिंग जोड़ी लीग की सबसे मज़बूत जोड़ियों में से एक रही है। 9 पारियों में 451 रन, 50.1 की औसत, 202 का स्ट्राइक रेट और 5 अर्धशतकीय साझेदारियां। दूसरी तरफ़ डीसी की ओपनिंग जोड़ी संघर्ष करती नज़र आई है। 8 पारियों में सिर्फ़ 190 रन, 23.8 की औसत, 160 का स्ट्राइक रेट और केवल 2 अर्धशतकीय साझेदारियां।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित