अलवर , जुलाई 27 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात बदमाश और शातिर नकबजन को गिरफ्तार करके उससे देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ अलवर के विभिन्न थानों में नकबजनी के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि बदमाश कादर रामगढ़ क्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस दल ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उससे एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा में भी नकबजनी की एक वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित