जयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की हवा निकाली दी हैं।
श्री गहलोत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया श्रृंखला की 20वीं कड़ी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की योजनाएं एवं काम नहीं रुकेंगे। लेकिन यह दावा सिर्फ एक छलावा था।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा हो रही है। योजनाओं को सोची-समझी साजिश से कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'राजनीतिक प्रतिशोध' जनता के हक पर भारी पड़ रहा है।
उहोंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है और आज प्रदेश की जनता मोदी की 'गारंटी' और जमीनी हकीकत का अंतर साफ देख रही है।
श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भोली-भाली जनता को झांसा देने वालों काे जनता माफ नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित