जयपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय के.अग्रवाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर और जोधपुर पीठ की विधिक सेवा समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह को राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ की विधिक सेवा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में न्यायमूर्ति अरुण मोंगा को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की विधिक सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 और संबंधित नियमों के तहत की गयी हैं।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर प्रभावी होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित