श्रीगंगानगर , अगस्त 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में नहरों से सिंचाई और पेयजल की नियमित आपूर्ति न होने, घरों में रसायन युक्त दूषित पानी पहुंचने और बढ़ते नशे (चिट्टे) के कारोबार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करके प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरा पानी समय पर देने, रसायन युक्त पानी पर रोक लगाने और चिट्टे के कारोबार को पूरी तरह बंद किये जाने की मांग की।

पुलिस को इस प्रदर्शन की पूर्व सूचना थी। कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करके बैरिकेड लगा दिये गये थे। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित