बारां , अगस्त 10 -- राजस्थान के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को बारां जाएंगे और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत यहां तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंंभ करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्री देवासी दोपहर ढाई बजे बारां पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वह राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान 2026 के तहत आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इसी क्रम में श्री देवासी जिला स्तर पर आयोजित 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026 अभियान' के तहत सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला में आयोजित 'तिरंगा प्रदर्शनी' का औपचारिक शुभारंभ एवं अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित