गुरुग्राम , अगस्त 20 -- पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्धन तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले गिरनार फाउंडेशन ने वर्षा ऋतु के दौरान पौध रोपण को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान और हरियाणा में 67 हजार सीड बाल (मिट्टी की गोलियों में लिपटे वृक्षों के बीज) वितरित किये है।
फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने अपनी वार्षिक 'सो टू ग्रो' पहल के तीसरे संस्करण में दोनों राज्यों में परिस्थितिकी के पुनरोद्धार और हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक माह का कार्यकम चलाया। कारदेखो समूह की इस सीएसआर इकाई ने इसके तहत जयपुर और गुरुग्राम में कर्मचारियों, छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ, सरकारी निकायों और पर्यावरण सहयोगियों की संयुक्त भागीदारी से 67,000 सीड बॉल्स तैयार कर वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित