जयपुर , मई 26 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को राजसमंद जिले की खमनोर तहसील में पटवार हल्का सेमा के पटवारी राहुल कुमार को चार हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
आधिकारिक सू्त्रों के अनुसार एसीबी इन्टेलीजेन्स यूनिट उदयपुर ने कार्यवाही करते हुये श्री शर्मा को इस मामले में गिरफ्तार किया। परिवादी ने एसीबी को गत एक मई को शिकायत की कि पटवारी ने दानगृहिता भूमि रजिस्ट्री करवाने के पश्चात उसका नामान्तरण खोलने की एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जिस पर मांग सत्यापन के दौरान परिवादी से पटवारी द्वारा एक हजार रुपये रिश्वत ग्रहण की गयी।
इसके बाद ट्रेप कार्रवाई के दौरान पटवारी ने रिश्वत के चार हजार रुपये ले लिये और एसीबी टीम को आता देखकर अपने सरकारी निवास में बने टायलेट में बनी डब्लुसी में डाल दिये जिस पर उसकी निशानदेही से बरामद किये गये। इस पर श्री शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया। पटवारी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित