श्रीगंगानगर , जून 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमर सिंह के ट्रैक्टर का रेडियेटर खराब हो गया था। वह सुबह मोटर साइकिल से मनप्रीत सिंह के साथ श्रीगंगानगर आया था। मध्याह्न करीब साढ़े 12 बजे वे लौट रहे थे किश्रीगंगानगर-सूरतगढ़ मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर बिरला पब्लिक स्कूल के सामने से आई कार ने उनके टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से अमर सिंह और मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अमरसिंह को मृत घोषित कर दिया। मनप्रीत सिंह का उपचार किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित