पटना , अक्टूबर 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण के मार्ग पर अपना जीवन समर्पित करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया का व्यक्तित्व महान था।
मुख्यमंत्री ने राजमाता के जीवन और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के आदर्श, सादगी और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित