नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर उन्हें समिति की तेरहवीं रिपोर्ट सौंपी।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि समिति के कार्य में गति लाकर राजभाषा को और भी सशक्त व आधुनिक बनाने की दिशा में समिति ने बीते 6 वर्षों में राष्ट्रपति को चार रिपोर्ट सौंपी हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित