, June 21 -- डॉ. सुमन ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा एक दीर्घकालिक सामाजिक अभियान है। हमारी सोच केवल आज या कल की नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों को सशक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सभी जिलों का दौरा किया जा रहा है। इसके बाद प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक इस अभियान को विस्तारित किया जाएगा, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर गरीबों, वंचितों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है। गरीब चौपाल यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है और लोगों का विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।

डॉ. सुमन ने कहा की कि उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों को सम्मान और अवसर नहीं मिलेगा, तब तक सामाजिक न्याय का सपना अधूरा रहेगा। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को रखा, जिस पर डॉ. सुमन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने गरीब चौपाल यात्रा को समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूत करने वाला सार्थक अभियान बताते हुए इसकी सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता गिरधारी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, प्रो. डी.एन. सिन्हा, दिलीप यादव, शंकर मांझी, मो. कमालुद्दीन, कमाल परवेज़, बी.पी. सिंह, शकील हाशमी, आकाश कुमार, महेश्वर मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब चौपाल यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्राप्त जनसमस्याओं, सुझावों एवं आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर उन्हें संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह अभियान सामाजिक न्याय और जनसरोकारों को नई मजबूती प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित