, Sept. 8 -- श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जनधन योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों के खातों में पहुंचा। उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, नल से जल, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, जिससे गरीब सवर्ण परिवारों के लाखों युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अनुच्छेद 370 हटाना, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और ऑपरेशन गंगा जैसे फैसलों ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन विकसित की और दुनिया के अनेक देशों की सहायता की। आज वैश्विक संकट के बीच भारत मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी अधिक है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।
श्री सरावगी ने कहा कि बिहार में भी केंद्र सरकार के सहयोग से पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट, नालंदा विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है। मेडिकल शिक्षा में भी बड़ा विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में करीब 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो बढ़कर करीब 818 हो गए हैं। एमबीबीएस सीटें 51,348 से बढ़कर करीब 1.29 लाख तथा मेडिकल पीजी सीटें 31,185 से बढ़कर करीब 82 हजार हो गई हैं। विश्वविद्यालयों की संख्या भी 760 से बढ़कर 1,289 हुई है।
श्री सरावगी ने बताया कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी। शाम सात बजे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। युवा मोर्चा पूरे राज्य में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री आवास, राशन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, डेयरी, पटरी, ठेला और लघु उद्योग से जुड़े लोगों से भी दीप प्रज्वलित करने की अपील की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित