, May 9 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को भी गति देगा और राज्य की पुरानी विरासत और पुरानी प्रतिष्ठा को भी लौटाएगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि इतिहास साक्षी है कि भारत का सबसे स्वर्णिम काल वही था जब अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंगा (ओडिशा) समृद्ध थे। मौर्य काल से लेकर गुप्त काल और फिर पाल राजाओं के दौर तक, भारत की ताकत का केंद्र यही पूर्वी इलाका था। श्री मोदी ने इसे कई बार कह चुके है कि भारत को विकसित होना है, तो इन तीन प्रदेशों को विकसित होना होगा।
श्री सरावगी ने दावे के साथ कहा कि अंग जो अब विकास से समृद्धि की यात्रा पर है वहीं अब बंग में भी बड़ा बदलाव आएगा। कलिंगा में भी विकास अब अपनी गति पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किस प्रकार करती है, इसका भावपूर्ण उदाहरण पश्चिम बंगाल में नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान ही भाजपा का संस्कार है। यह अन्य किसी पार्टी में नहीं दिख सकता।
श्री सरावगी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता, अलग-अलग राज्यों के भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित