, May 20 -- श्री सरावगी ने कहा कि चुनाव में लगातार मिल रही हार के बाद राहुल गांधी हताशा और मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हाल की बयानबाजी उनके मानसिक तौर पर बीमार का प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वे तथ्यों और वास्तविक मुद्दों के आधार पर राजनीति करें। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, रोजगार, विकास और सामाजिक कल्याण जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस केवल भ्रम और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता अब नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है और विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित के साथ मजबूती से खड़ी है।
श्री सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावों में जनता का विश्वास हासिल करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता बार-बार उनके राजनीतिक दृष्टिकोण और कांग्रेस की नीतियों को खारिज करती रही है। ऐसे में उनके हालिया बयान गंभीर विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय राजनीतिक हताशा से प्रेरित दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता उन नेताओं को पसंद करती है जो सकारात्मक सोच और समाधान आधारित राजनीति करें, न कि केवल आरोप-प्रत्यारोप की भाषा बोलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित