, July 23 -- श्री सरावगी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह सरकार का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है।‎भाजपा ‎प्रदेश अध्यक्ष ने पुराने दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि पेपर लीक कोई नई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी अनेक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लेकिन मोदी सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अनेक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और हाल के समय में तीन महत्वपूर्ण परीक्षाएं सफलतापूर्वक बिना किसी लीक के आयोजित की गई हैं।

श्री सरावगी ने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय शिक्षा का बजट काफी कम था, जबकि आज यह बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने कहा ki एम्स, आईआईटी, मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या तथा सीटों में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे लाखों युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

श्री सरावगी ने कहा कि विपक्ष की राजनीति अब विचारों और नीतियों की नहीं, बल्कि "अफवाह, अविश्वास और अवसरवाद" की राजनीति बन गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई विज़न है, न कोई समाधान और न ही युवाओं के भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक एजेंडा। उनका एकमात्र उद्देश्य हर मुद्दे पर सनसनी फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना है।

‎श्री सरावगी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बुधवार को पटना में छात्र आंदोलन की आड़ में सुनियोजित तरीके से हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। मोटे लट्ठों और पत्थरों के साथ पहुंचे लोग छात्र नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्व थे। पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और भाजपा नेताओं के वाहनों पर भी हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों की पहचान कर रही है और सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।‎उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार और देश की जनता विपक्ष की इस अराजक राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी।

‎इस अवसर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित